नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के एक नए दावे से दिल्ली की राजनीति में हड़कंप मच गया है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया है।
आप सांसद संजय सिंह ने एक महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपी व एक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक काे एलजी वीके सक्सेना और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार द्वारा बचाने का आरोप लगाया है।संजय सिंह का कहना है कि बीजेपी के एलजी साहब महिलाओं के यौन शोषण करने वालों का संरक्षण कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि इस आरोपी एमएस को एक साल से ये दोनों बचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक साल से महिला डॉक्टर न्याय के लिए भटक रही है। आरोपी एमएस पर तो कार्रवाई नहीं हुई उल्टे उस डाक्टर का ही अस्पताल से तबादला कर दिया गया।