
कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय में इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल मॉनिटर (आईईएम) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विनायक राव तुरागा (आईओएफ़एस) / (आईईएम) द्वारा की गई। 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन एवं योजना/परियोजना) एसएन कापरी, महाप्रबंधक (सतर्कता) प्रकाश चन्द्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षगण एवं अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बैठक में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों से भी अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। श्री राव द्वारा भ्रष्टाचार के कारणों, इससे लडऩे, व्हिसल ब्लोअर जैसे मुद्दों पर अपने विचार एवं सुझाव रखे।




























