
अकलतरा। कोटमी सोनार के क्रोकोडायल पार्क में सत्य निजनाम बोध संस्थान द्वारा एक पेड़ मां के नाम तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सत्य निजनाम बोध संस्थान के संस्थापक सत्य कबड्डी दास एवं सत्य लीला देवी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सत्य कबड्डी दास ने कहा कि सत्य निजनाम बोध संस्थान एक आध्यात्मिक संस्थान है जो कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है जैसे निजनाम शक्ति का बोध कराना, नशा मुक्ति अभियान चलाकर नशा मुक्त समाज का निर्माण कराना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, जीवों पर दया, बलि प्रथा को रोकना सहित मानव समाज में फैले विभिन्न कुरितियों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में क्रोकोडायल पार्क प्रभारी श्री राठौर, एस आर तेली , विक्रम प्रसाद साहु, शत्रुघ्न, मयाराम, संतोष, राजेंद्र दास, रामेश्वर, हेमलाल, पुरुषोत्तम, डॉ बंशी लाल, शत्रुघ्न, शिव कुमार, मनोज कुमार अग्रवाल, सुजीत कुमार, संतोष दास, रामस्नेही उपस्थित थे।



















