
कोरबा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के कोरबा जिलाध्यक्ष व जायसवाल समाज के सक्रिय सदस्य एवं एसईसीएल कर्मी चन्द्रभूषण महतो का शनिवार देर शाम अपोलो अस्पताल बिलासपुर में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने ईलाज के दौरान कल शाम अपोलो अस्पताल में अंतिम सांसे ली। वे सामाजिक कार्यकर्ता व चरामेति सेवा संस्थान के सक्रिय संस्थापक सदस्य प्रशांत महतो के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके गृहग्राम बरपाली (सलिहाभांठा) में किया गया। अत्यंत मिलनसार जुझारू व्यक्तित्व श्री महतो जीवनभर जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहे। उनके निधन से परिजनों, मित्रों, स्वजनों, क्षेत्र में शोक व्याप्त है। बीते वर्षों में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के लिए अलग-अलग पदों पर भूमिका निभाई और विधानसभा चुनाव भी लड़ा। जनहित से संबंधित अनेक मसलों को लेकर किये गए संघर्ष के लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। जुगनू ने जताया शोक श्री महतो के निधन पर जनता दल यूनाइटेट ने शोक जताया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जुगनू खान ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति तो हुई है साथ ही गरीब मजदूरों की आवाज भी दब गई है। वे गरीब व मजदूरों की हक के लिए सदैव संघर्ष करते थे।