
कोरिया। क्षेत्र में बढ़ती चोरी के अपराध ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है ज्ञात हो कि ऑफिसर कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर 35 हजार रुपए नगदी और 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। चोर मकान के पीछे पक्की दीवार में सेंधमारी करके घर के अंदर पहुंचे और आलमारी का ताला तोडक़र रखे कपड़ो को जद बद फेंका और आलमारी में रखे नगदी राशि सहित जेवरात ले उड़े।
पटना थाना क्षेत्र के पांडवपारा सहक्षेत्र झिलमिली खदान में मैनेजर के पद पर कार्यरत संदीप यादव को बीटाइप ऑफिसर कॉलोनी में प्रबंधन द्वारा कमरा दिया गया है जहां घर के पीछे पक्की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर पहुंचे। वहां से चोर कमरे में रखा आलमारी खोलकर कीमती आभूषण सहित नगदी अपने साथ ले गए। चोरी की वारदात के समय परिजन सोते ही रहे और उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।एसईसीएल में मैनेजर संदीप यादव के मुताबिक सोमवार की रात रात्रिकालीन ड्यूटी करने अंदर ग्राउंड गए और पत्नी अपने कमरे में सोने चली गई जब सुबह उठी तो देखी की मकान के पीछे तरफ खिडक़ी के नीचे सेंध लगाकर आलमारी में सोने की ज्वेलरी लगभग 10 लाख कीमत के आभूषण सहित अंगूठी,गहना सहित 35 हजार रुपए नगदी चोर ले गए हैं और आलमारी के कपड़े बाहर कमरे में ही अस्त व्यस्त फेंका हुआ।सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। चोरी के पूरे मामले में एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड की मदद से चोरी की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
सुबह घर पर बिखरा मिला सामान
सुबह बिखरा हुआ सामान देखा तो घर के पीछे गए, जहां दीवार में सेंध लगी थी। पीडि़त संदीप यादव ने पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना होने पर ग्रामीणों की भीड़ इक_ा हो गई।
कालोनीवासियो का आरोप नहीं होता गस्त
कॉलोनी वासियों का कहना है कि पांडवपारा में पुलिस सहायता केंद्र तो है लेकिन पुलिस कभी कॉलोनी में गस्त नही करती नहीं एसईसीएल के गार्ड कभी गस्त करते हैं यही कारण है कि सोमवार की रात चोरों ने मैनेजर के घर से लाखों रुपए का ज्वेलरी सहित नगदी पार कर दिया। जहां कॉलोनी वासियों की आरोप की पुष्टि होती है तो वही पुलिस की पोल खोलती हुई नजर आ रही है।





















