
खंडवा। स्कूल शुरु होते ही स्कूल संचालकों की मनमानी भी शुरू हो जाती है। फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर हरदा कलेक्टर ने कार्रवाई की थी। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशभर में 3 साल में 10 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने वाले स्कूलों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं आदेशों के तहत खंडवा जिले की सभी स्कूलों से फीस वृद्धी की जानकारी मांगी गई थी, जिसमें जिले के 9 स्कूलों के द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने की बात सामने आई। इसे लेकर डीईओ पीएस सोलंकी ने गंभीरता दिखाई और स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीईओ सोलंकी के अनुसार, जिले की स्कूलों से जानकारी मंगाई गई थी। 9 स्कूलों की फीस 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाना पाई गई थी। इन स्कूलों की जानकारी जिला समिति के समक्ष रखी गई।













