शिवरीनारायण। लगातार दो दिनों से हो रही वर्षा से नदी नालों का जलस्तर बढऩे लगा है। शिवरीनारायण में महानदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। महानदी का पानी पुल से दो मीटर नीचे बह रही है। तटीय इलाके के लोगों का सर्तक रहने मुनादी कराई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों की टीम भी तैनात कर दी गई है।
ऊपरी क्षेत्रों में हुई लगातार हो रही वर्षा से महानदी ऊफान पर है। महानदी में तीन नदियों जोक, शिवनाथ और महानदी का पानी आता है। महानदी का जलस्तर 22 जुलाई की शाम से लगातार धीरे धीरे बढ़ रहा है। महानदी का जल स्तर प्रति घंटे 7 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। इस वक्त शबरी पुल के नीचे महानदी में 8.7 मीटर पानी है।
महानदी का जलस्तर दो मीटर और बढऩे पर शबरी पुल के ऊपर पानी आ जाएगा। महानदी के बढऩे का कारण बारिश का पानी है। जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी डेम से पानी नहीं छोड़ा गया है। महानदी का जलस्तर बढऩे पर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। थाना प्रभारी सागर पाठक ने शुक्रवार सुबह टीम के साथ शबरी पुल सहित महानदी के घाटों का मुआयना किया। शबरी पुल के पास पुलिस व गोताखोरों की टीम को तैनात किया गया है।