
कोरबा। पिछले दिनों एसकेएमएस व कुसमुंडा प्रबंधन के मध्य आईआर की वार्ता आयोजित की गई। जिसमें खदान तक बने मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की गई ताकि खदान में कोयला उत्पादन अधिक मात्रा में किया जा सके। पहुंच मार्ग की दशा खराब होने के कारण कोयला कामगार सही समय पर कार्यस्थल तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसके अलावा वे मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
एसकेएमएस के विरेंद्र टंडन, अजीत सिंह, मुकेश साहू, महेंद्र यादव, अश्वनी साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि गर्मी का मौसम आ चुका है और कार्यालय में जितने भी कूलर व एसी लगे हुए हैं उन्हें चेक करते हुए मरम्मत किये जाने की जरूरत है। इसके अलावा और भी कई मुद्दों को उठाया गया। एसकेएमएस की बैठक में काफी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इनकी एकजुटता को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार एसकेएमएस की सदस्य संख्या में इजाफा होगा। क्षेत्र में सदस्यता अभियान भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है जिसमें एसकेएमएस के सदस्य भाग लेते हुए विभागों तक पहुंच रहे हैं।




















