
कोरबा। एसईसीएल कोरबा पूर्व स्थित छुराकछार खदान में कोयला उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यहां पर अनेको समस्याएं रही है प्रबंधन कोयला चोरो से भी परेशान रहे है।
कर्मचारियों के स्थानांतरण सहित कई मुद्दों को लेकर आज प्रबंधन ने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई है। जिसमें दीनेश मिश्रा धर्मा राव,गोपाल नारायण सिंह संदीप राय, अनूप सरकार, मोहन सिंह प्रधान , ए विश्वास, सुरेन्द्र मिश्रा अशोक सूर्यवंशी व राज गेपाला मौजूद रहेगें। खदान में उत्पादन बढ़ाने एवं खदान को बंद करने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। कर्मचारियों के स्थानांतरण पर भी चर्चा होगी। कि किन-किन खदानों में कर्मचारियों को स्थानांतरण किया जाए। वैसे सभी पक्ष चाहेगें की खदान को बंद करने का नौबत ना आए बल्कि विस्तार पर चर्चा हो सकती है।




























