
बिश्रामपुर। चार दिन पूर्व एसईसीएल की रेहर भूमिगत परियोजना परिसर में सेंध लगाकर पाइप की चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अपचारी बालकोंं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया पांच पाइप बरामद कर लिया है। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर खदान से पाइप चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने यह भी बताया कि उन्होंने चोरी किए गए पाइप को जंगल में छुपा कर रखा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपित रवि शंकर सिंह समेत उसी के गांव के पारस सिंह पिता लक्ष्मण सिंह 21 वर्ष, तपेश्वर सिंह पिता पुरुषोत्तम सिंह 23 वर्ष एवं दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर जंगल में छुपाया गया चोरी का पांच नग पाइप भी बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ध्रुव समेत प्रधान आरक्षक विवेकानंद सिंह, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक प्रदीप साहू, रवि पांडे, सत्यम सिंह, अखिलेश पांडेय, राधेश्याम साहू, रामकुमार नायक सक्रिय रहे।
























