खाता फ्रीज होने पर मशाल जुलूस की अनुमति नहीं, नगर में कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक धरना

बैकुंठपुर कोरिया। 30 मार्च को मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाना था लेकिन निर्वाचन के तरफ से विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय के सामने सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से बैठकर अपना विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन का कारण जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पत्रकार बंधुओं से बताया कि कांग्रेस पार्टी पर इनकम टैक्स ने 1823 करोड़ का नोटिस दिया है। वर्षों की जांच पड़ताल इनकम टैक्स को अचानक चुनाव की शाम पर याद आई है – भाजपा घबराई तो आईटी दौड़ी चली आई। यदि कांग्रेस को 1,800 करोड़ का नोटिस मिला तो भाजपा को उन्हीं चार्जेस पर 4,600 करोड़ के लिए क्यों नहीं? जिस दौरान कांग्रेस के 14 लाख के बता कर आई टी ने 135 करोड़ जब्त किए, उसी दौरान ने 42 करोड़ का वही VIOLA किया। उनकी जब्ती कहां है? ये सब कार्यवाही इसलिए क्योंकि भाजपा को हार आंखों के सामने नजर आ रही है। तभी कांग्रेस के साथ टैक्स आतंकवाद की ये कोशिश कर रहे हैं। भाजपा भारत की ही नहीं विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी है, मुद्दों और विकास पर कांग्रेस से शिकस्त खा रही है तो बचाव में ईडी, सीबीआई, आईटी को फिर से मैदान में उतारा है। विपक्ष को कमजोर करने के लिए, अनैतिक प्रहार करने के लिए। मोदी के साथ उनके भ्रष्ट तंत्र की ताकत है तो हमारे साथ भारत के गणतंत्र की शक्ति है-सटीक जवाब जल्द मिलेगा। कांग्रेस पार्टी से जिला अध्यक्ष प्रदीप के नेतृत्व में सांकेतिक रूप से बैठकर प्रर्दशन कर समस्त कांग्रेसियो ने विरोध जताया गया। पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पी सी सी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, शैलेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, सुरेन्द्र तिवारी, विकाश श्रीवास्तवा, धीरज सिंह, चिंटू खान, सुमन दुबे, रामसजीला यादव, आशु कुजुर, मनीष सिंह, संतोष गोयन, विजय चक्रधारी, अशर्द, के साथ अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RO No. 13467/10