
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मिलावटी मिठाई और केमिकलयुक्त रंगों के अधिक उपयोग से नागरिकों के सेहत को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर धर्मेश साहू, उप संचालक खाद्य एवम औषधि प्रशासन डॉ. एफ आर निराला के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न होटलों में जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या महिलांग एवं नमूना सहायक श्री वरुण पटेल द्वारा 14 अगस्त को सरसीवा के होटलों एवं अन्य छोटे खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई जिसमें विमल होटल में निरीक्षण कर बूंदी व खोवा का खाद्य नमूना ले कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। निरीक्षण में उक्त होटल में गंदगी पाई गई।





















