खुद स्ट्रेचर में पति को लेकर वार्ड तक पहुंची महिला

सूरजपुर। जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था में सुधार नही होने से मरीजों व उनके स्वजनो की परेशानी थमने का नाम नही ले रही है। इसकी एक तस्वीर फिर सामने आई है। चाकू के हमले से घायल ग्रामीण की पत्नी को स्ट्रेचर में खुद मशक्कत कर घायल पति को लिटाकर इलाज के लिए अस्पताल में भटकना पड़ा। रविवार को कृष्णपुर गांव में पारिवारिक विवाद पर दो भाइयों में वाद विवाद हो गया था। वाद विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। घायल पति को लेकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची महिला की अस्पताल के किसी कर्मचारी अथवा अटेंडर ने कोई मदद नहीं की। महिला ने काफी मशक्कत कर अपने घायल पति को किसी तरह स्ट्रेचर में रखा और अस्पताल के सेकेंड फ्लोर वार्ड में भर्ती कराया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने चुप्पी साधे रखी।

RO No. 13467/11