
कोरबा। जिले के कोरबा व कटघोरा वन मंडल में हाथियो का उत्पात लगातार जारी है यहां के जंगलो में घूम रहे शताधिक हाथी लगातार खेतो में पहुंचकर ग्रामीणों के धान फसल को रौंद रहे है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बीती रात हाथियो के दल ने जहां केंदई रेंज के खुरूपारा में 1 दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की फसल को रौंद कर उन्हें आर्थिक चपत लगा दिया वहीं कोरबा के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गुरमा, सिमकेदा गांव में भी आधा दर्जन ग्रामीणों की फसल को क्षेत्र में मौजूद हाथियों ने मटिया मेट कर दिया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। हालाकि ग्रामीणों ने शांति का परिचय देते हुए वन विभाग के अधिकारियों को क्षतिपूर्ति के लिए आकलन करने सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 58 हाथियो का दल पसान रेंज से केंदई रेंज के कोरबी सर्किल पहुंचा था और यहां के खुरूपारा जंगल में विश्राम करने के बाद दल जंगल से निकला और खेतो में पहुंचकर वहां लगे धान फसल को तहस-नहस कर दिया खोतो में देर तक उत्पात मचाने के बाद सुबह होने से पहले हाथियो ने बगबुडी, झिनपुरी के रास्ते सिरमिना सर्किल में पहुुंचकर जंगल में डेरा डाल दिया। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गुरमा में 26 व सिमकेदा में 11 हाथी मौजूद है। हाथियो के इस दोनों झूड ने फसल रौंदने के बाद जंगल के कक्ष क्रमांक 1हजार 85 व 1365 में विश्राम करना शुरू कर दिया।
























