
कोरबा। जिले के सरहदी गांव परसदा में उस समय हडक़ंप मच गया, जब धान कटाई करने पहुंचे ग्रामीणों की नजर खेत में घूम रहे भारी भरकम मगरमच्छ पर पड़ी। सूचना पर पहुंचे वन हमले ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को खूंटा घाट जलाशय में छोड़ा, तब कही जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र में ग्राम परसदा स्थित है। यह गांव सरहदी इलाके में होने के साथ-साथ बिलासपुर जिले के खुटाघाट जलाशय से लगा हुआ है। जिसके कारण आए दिन क्षेत्र में खूंटा घाट जलाशय से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं। बुधवार को भी एक मगरमच्छ परसदा तक जा पहुंचा। यह मगरमच्छ गांव में रहने वाले लखेश्वर जगत के खेत में डेरा डाला हुआ था।














