
कोरबा। भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था रखने वाले कोलकाता, नागपुर, रायपुर व बेंगलुरु के 29 सदस्यीय कांवरियों की टोली सर्वे भवंतु सुखिन: अर्थात सबका कल्याण हो की भावना को लेकर गंगोत्री से रामेश्वरम की कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। श्री श्री 1008 बाबा वासुकीनाथ मंडली- कोलकाता कांवड़ यात्रा 18 जुलाई को गंगोत्री शुरू हुई।यह यात्रा अब तक 1600 किलोमीटर की दूरी तय कर रविवार को कटघोरा पहुंची है, जहां नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और श्री अग्रसेन भवन में उनके विश्राम की व्यवस्था की। टीम में शामिल मनोज अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार, मुरादाबाद, हरदोई, लखनऊ, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, रेनुकोट, अंबिकापुर, लखनपुर होते हुए यहां पहुंचे हैं। यहां से बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, कोंडागांव, जगदलपुर, सुकमा, कोंटा से होते हुए तेलंगाना राज्य में प्रवेश कर जाएंगे। तेलंगाना में 100 महज किलोमीटर चलने के बाद आंध्रप्रदेश में प्रवेश कर जाएंगे, जहां कोचीपुरम, त्रिचुरापल्ली, रामनाथपुरम होते हुए रामेश्वरम पहुंचेंगे।चार सदस्यीय सात ग्रुप चलता है कांवर लेकर कांवड़ यात्रा के प्रमुख मनोज अग्रवाल ने बताया कि टोली में 29 सदस्य शामिल हैं। जिसमें 25 लोग कोलकाता, 1 नागपुर व 2 रायपुर व 1 वेंगलुरू से हैं। इसके अलावा 16 सेवक, 9 चालक (7 इनोवा व 2 पिकअप) के साथ यात्रा में शामिल हैं। कांवड़ को लेकर 4 सदस्य प्रति 3 घंटे चलते हैं। उसके बाद दूसरा ग्रुप कांवड़ को लेकर आगे बढ़ता है। इस तरह एक के बाद एक सातो ग्रुप क्रमश: कांवड़ को लेकर आगे बढ़ता रहता है।15 अगस्त को रामेश्वरम पहुंचने का लक्ष्य, 75वें अमृत महोत्सव के दिन करेंगे अभिषेक मनोज अग्रवाल ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि 15 अगस्त को रामेश्वरम पहुंचकर अभिषेक करें। क्योंकि इस दिन पूरा देश आजादी का 75वां अमृतमहोत्सव मनाएगा और श्रावण मास भी है। ऐसे में इस पवित्र दिवस पर जलाभिषेक करना चाहेंगे। उसी के अनुसार कावड़ यात्रा चल रही है। बाकी बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद व कृपा पर निर्भर है कि हम किस दिन पहुंच कर जलाभिषेक करने में सफल हो पाते हैं।