गजरौला में बेकाबू दूध कैंटर ने सड़क पर बरपाया कहर, 12 लोगों को रौंदा, एक किशाेरी की मौत

गजरौला/अमरोहा। हसनपुर मार्ग पर एक दूध का खाली कैंटर बेकाबू होकर दौड़ गया। पहले उसने सड़क किनारे पर खड़े सवारियों से भरे मैजिक को रौंदा और फिर बाइक मिस्त्री की दुकान में घुस गया। इस हादसे में लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। जबकि मैजिक सवार एक किशोरी की मृत्यु हो गई है। हादसे के बाद हलचल मच गई। मौजूद भीड़ ने कैंटर के चालक को पकड़कर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में इधर-उधर अस्पतालों में भर्ती कराकर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा रविवार की दाेपहर करीब डेढ़ बजे का है। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी राधेश्याम, उनकी पत्नी सीमा, बेटी आयुषी, 17 वर्षीय मधु पुत्री पिंटू, रीना व उसकी पुत्री कृतिका, राजू व उसकी पत्नी सोना, बेटा अक्षय, मोनिका, दीपक, यश, राजवती, एकता निवासी सोनिका बिहार दिल्ली, एक ही मैजिक में सवार होकर हसनपुर के ढवारसी स्थित रिश्तेदार प्रेमशंकर के घर पर आयोजित होने वाले जागरण में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

RO No. 13467/11