कोरबा। यहां-वहां विचरण करने के साथ लोगों की जान के लिए मुसीबत बन रहे सांड अब खुद संकट में है। कुसमुंडा क्षेत्र में एसईसीएल की जलापूर्ति लाइन के एक चेम्बर में सांड के गिरने की घटना के बाद आसपास के लोग हरकत में आए। लोगों की मदद और जेसीबी का सहारा लेने के साथ उसे सुरक्षित निकाल लिया गया
बताया गया कि कर्मचारियों की कालोनी में जलापूर्ति करने के लिए जो लाइन बिछाई गई है, उस पर आधारित एक काफी गहरा चेम्बर विकास नगर क्षेत्र में बनाया गया है। 10 फीट से ज्यादा गहरे इस चेम्बर के आसपास सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया है। एक सांड इस इलाके में उपस्थिति दर्ज कराने के साथ गिर गया। स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने हालात सामान्य करने की कोशिश की। बाद में एक जेसीबी का सहारा लिया गया। लोगों ने उचित तकनीक के माध्यम से सांड के दो तरफ मोटी रस्सियां बांधी और उसे जेसीबी से फंसाया। काफी मशक्कत के बाद सांड को निकाला गया।