गणित से नहीं डरेंगे छात्र, हाईस्कूल में हुई नई कोशिश

कोरबा। गणित और पर्यावरण संरक्षण क्यारियों को दी गई त्रिकोण,आयत व गोल की आकृति, स्याहीमुड़ी  के शासकीय  हाईस्कूल परिसर में दिया गया नया रूप, कठिन विषय को आसान बनाने की कवायद, गणित जैसे कठिन विषय को बच्चों में सरलता से समझाने के लिए स्याहीमुड़ी के शिक्षकों ने स्कूल के उद्यान को मैथ्स गार्डन का स्वरूप दिया है।
गणित विषय कठिन कह जाता है,लेकिन अपने अब तक गार्डन का नाम ज़ेहन में आते ही झूले,मौज मस्ती मनोरंजन लेने की जगह हम समझते थे,लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गार्डन की सैर कराएंगे जहां आप फलदार पौधों को बढ़ते और देखेंगे ही साथ ही दुनिया का सब से कठिन विषय कहे जाने वाला गणित विषय को आसान करने कोरबा के स्याहीमुड़ी में संचालित शासकीय हाई स्कूल के मैथ्स गार्डन में। प्रकृति के साथ बच्चे आसानी से गणित सीख सकें इसके लिए इस गार्डन की क्यारियों को त्रिकोण,आयात व गोलाई की आकृति प्रदान की गई है। रोपे गए पौधों में गणित के सूत्र को लटकाया गया हैं। इससे बच्चे क्यारी का क्षेत्रफल, पौधों की मोटाई आदि माप सकते हैं। गणित के साथ बच्चे पर्यावरण संरक्षण के भी गुर सीख रहे हैं। नवाचार करते हुए हाई स्कूल स्याहीमुड़ी के शिक्षकों ने स्कूल के उद्यान को मैथ्स गार्डन का स्वरूप दिया है। विद्यालय प्राचार्य डॉ.फरहाना अली ने बताया कि गणित जैसे विषय से बच्चे अक्सर दूर भागते हैं। बच्चों के लिए यह रूचिकर बने इसके लिए हमने उद्यान में गणित सिखाने का नवाचार किया है।गणित की शिक्षिका प्रभा साव ने बताया की बच्चों को गणित का प्रायोगिक ज्ञान सीखने को मिल रहा है। क्यारियों को अलग-अलग स्वरूप दिया है। जिसकी लंबाई चौड़ाई के आधार पर बच्चे आसानी से उसका क्षेत्रफल निकाल ले रहे हैं। क्यारियों के बीच सडक़ की चौड़ाई व दूरी मापने की विधि आसानी से सीख रहे हैं।
गणित के विभिन्न आयामों से संबंधित सूत्र को पौधों में लगाया है। रोज उसे देखकर सीखने में बच्चों को आसानी हो रही है। स्कूल में इकोक्लब का गठन किया गया है। जिसका उद्देश्य खेल खेल में पाठ्यक्रम से जुड़े शिक्षा का आसान बनाना है।

RO No. 13467/11