जयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर गांव घुमाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। पुलिस मुख्यालय जयपुर सूत्रों के मुताबिक प्रतापगढ़ स्क्क अमित कुमार के निर्देशन में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों ऑपरेशन लंगड़ा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिनकी टांगें टूटी हैं। बाकी आरोपियों को डिटेन (हिरासत में) किया गया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुई दर्दनाक घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, उसे निर्वस्त्र किया गया और वीडियो रिकॉर्ड किया गया। दो दिन पहले हुई घटना के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता अस्वीकार्य है। एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने राज्य के डीजीपी को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और आवश्यक आईपीसी प्रावधान लागू करने का निर्देश दिया है।