नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार (19 मई) को दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव के कुछ इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। 31 मई तक मानसून के केरल में पहुंचने की संभावना है।ला नीना के कारण मानसून के दौरान भारत में अच्छी बारिश होती है। फिहलाल देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। कई स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।