गांजा और नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

चिरमिरी। चिरमिरी पुलिस ने क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए क्षेत्र गांजा और नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप जब्त की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया की उपरोक्त सभी आरोपियों से क्रमांक एक पन्नी के अंदर भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा 250 ग्राम कीमती 2500 रूपये। एक पन्नी के अंदर भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा 100 ग्राम कीमती 1000 रूपये। एक पन्नी के अंदर भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा 300 ग्राम कीमती 3000 रूपये। तथा अवैद्य नशीली दवा व्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के 02-02 एमएल के कुल 16 नग एम्पूल किमती 448/-रू, एथील इंजेक्शन के 10-10 एमएल वायल के कुल 16 नग किमती 369.12/-रू नगदी रकम 600 तथा पटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली नीला काला रंग का मोटर सायकल बजाज प्लसर क्रमांक सी. जी. 16 सी. के. 0127 किमती 30000 रुपये कुल जुमला रकम 31417.12/-रू। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में संचालित अवैध कारोबार एवं अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने निर्देश दिया गया है। जिसके पालन में मुखबीर सक्रिय किया।
बताया गया कि चीफ हाउस गोदरीपारा का हीरा लाल डोंगरे से 250 ग्राम गांजा कीमती 2500 रूपये मिला। बरामद मादक गवाहों के समक्ष जब्त कर प्रकरण के आरोपी को दिनांक 07.10.2024 गिरफ्तार कर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 257/24 धारा 20 बी एनडीपीएस . एक्ट कायम कर किया गया है। एक अन्य मामले में जुही सबा पति मो0 फिरोज उम्र 29 वर्ष निवासी न्यू टिकरापारा एकतानगर गोदरीपारा थाना चिरमिरी जिला एमसीबी (छ.ग.)से भी 100 ग्राम गांजा मिला है वह स्कूटी से तस्करी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी निवासी किशन रजक से गांजा 300 ग्राम गांजा कीमती 3000 रूपये का बरामद किया गया है ।
नीतेश व आकाश के कब्जे से प्रतिबंधित दवा जब्त
हीरागीर दफाई हल्दीबाडी चिरमिरी निवासी नितेश देवागंन एवं आकाश चिकनजुरी के कब्जे से पुलिस ने प्रतिबंधित दवा जब्त की है। एक सूचना पर पुलिस ने आरोपी का तलाशी लिया। उनके पास से अवैद्य नशीली दवा व्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के 02-02 एमएल के कुल 16 नग एम्पूल किमती 448/-रू, एबील इंजेक्शन के 10-10 एमएल बावल के कुल 16 नग किमती 369.12/-रू नगदी रकम 600 तथा घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली नीला काला रंग का मोटर सायकल बजाज प्लसर क्रमांक सी.जी. 16 सी.के. 0127 किमती 30000 रुपये कुल जुमला रकम 31417.12/-रू को गवाहो वो समक्ष जब्त कर प्रकरण के आरोपियों को दिनांक 08.10.2024 को गिरफ्तार कर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 260/24 धारा 22 सी एनडीपीएस. एक्ट कायम कर किया गया है तथा सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाटले थाना प्रभारी चिरमिरी, सहा.उप. निरी. दौलत राम, नयनसाय पैकरा, धनसाय पैकरा, बलराम चौधरी, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ सिंह, जितेन्द्र मिश्रा म.प्र.आर रुकमणी बंजारे, आरक्षक अमित गुप्ता, सुरेन्द्र राम, कमलेश साहू, भुवनेश्वर राजवाड़े, दिनेश्वर यादव, शाहिद परवेज, म.आरक्षक राजेन्द्र कुमारी सैनिक संतोष सिंह शामिल रहे।

RO No. 13467/10