
नईदिल्ली, 0२ अक्टूबर। आज पूरा भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रत्येक देशवासी उन्हें नमन कर रहा है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। टीएएमसी आज राजघाट पर प्रर्दशन करेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां राजघाट पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी राजघाट पहुंचे।गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने बापू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पार्टी नेता राहुल गांधी ने सोमवार को महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। खडग़े राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। एक्स पर एक पोस्ट में, खडग़े ने कहा, आप मुझे बेडिय़ों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, आप इस शरीर को नष्ट भी कर सकते हैं, लेकिन आप मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते: महात्मा गांधी। पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। खडग़े ने कहा, सत्य, अहिंसा, शांति और समानता जैसे उनके विचारों को आज चुनौती दी जा रही है, लेकिन हम बापू द्वारा सिखाए गए मूल्यों का पालन करके इससे लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा, सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग, भारत को एकजुट करने का मार्ग, महात्मा गांधी ने दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”उन्होंने देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए महात्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी भारत जोड़ो यात्रा और बापू के जीवन से एक मिनट से अधिक का वीडियो भी संलग्न किया। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के पीछे का विचार महात्मा गांधी का था। यह मार्ग महात्मा गांधी जी ने भारत को दिया था। उन्होंने भारत को एकजुट करने का काम किया था। एक बहादुर आदमी, एक सरल आदमी, एक विनम्र, लेकिन एक ऐसा व्यक्ति, जो भविष्य में विश्वास करता था, जो भारत में विश्वास करता था। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का प्रचार किया और सत्य की खोज की। गांधीजी दूरदर्शी थे, आधुनिक खुले विचारों वाला। गांधीजी ने पृथ्वी पर सबसे बड़ी ताकत का सामना किया, क्योंकि उन्होंने सत्य का पालन किया और वह विनम्र थे।