गुजरात के इस शहर में मांसाहारी भोजन पर पूर्ण प्रतिबंध, जैन भिक्षुओं के विरोध के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

भावनगर। गुजरात में स्थित भावनगर जिले के पालिताना शहर में प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। पालिताना शहर मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है। यह ऐतिहासिक फैसला यहां के अधिकारियों द्वारा लिया गया। पालिताना जैन धर्म के लिए एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है अब यहां मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने के बाद मांस की बिक्री और खपत के साथ-साथ मांस के लिए जानवरों के वध करना अवैध और कानूनन दंडनीय अपराध है। यह निर्णय 200 से अधिक जैन भिक्षुओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया, जिन्होंने शहर में 250 से अधिक कसाई घरों को बंद करने की मांग की थी। वहीं, जुनागढ़ और अहमदाबाद में भी इसी तरह के नियम लागू किए गए हैं। मांसाहारी भोजन को लेकर विरोध करने वाले लोगों ने तर्क दिया कि मांस के प्रदर्शन से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है और लोगों, खासकर बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

RO No. 13467/10