
यह चुनाव जन-जंगल और जमीन बचाने का चुनाव है
बैकुंठपुर/कोरिया। कोरबा लोकसभा की उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत के पक्ष में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गांव गांव जाकर नुक्कड़ आम सभा के माध्यम से लोगों को कांग्रेस के पक्ष में वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं।
प्रदीप गुप्ता ने कहा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने सभी सामग्री पर जीएसटी लगा दिया है,जिससे लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है,कांग्रेस की सरकार बनने पर जीएसटी हटा दिया जाएगा। आज किसानों की खेती के लिए यूरिया का रेट को कितना बढ़ा दिया गया है हमारी सरकार आएगी तो इसमें कमी किया जाएगा,संविधान की रक्षा करना चाहते है,स्वयं की रक्षा करना चाहते है,इस हिंदुस्तान की रक्षा करना चाहते है तो इसके लिए आपको सोचना और विचरण होगा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमे महंगाई की ओर ले जा रहे है,आज मंहगाई कितना अधिक बढ़ चुका है, बीजेपी से मैं सवाल करना चाहता हूं कि पिछले 10 सालों से किसान भाइयों को मिट्टी का तेल क्यों नहीं मिल पा रहा है पहले 5-10 रुपिया में मिट्टी का तेल मिल जाता था,आज इनका भाव ?90 -100 हो गया है, क्या बीजेपी को कोरबा लोकसभा सीट में कोई भाजपा कार्यकर्ता नहीं मिला की दुर्गा से बाहरी प्रत्याशी को लाकर कोरबा लोकसभा का सीट दिया गया,आज हम जब अस्पतालों में जाते हैं तो हमें अनेक प्रकार के जांचों के लिए पैसा लिया जाता है बीजेपी के आयुष्मान कार्ड से किसी को फायदा नहीं हो रहा है कांग्रेस की सरकार आने पर 25 लख रुपए तक स्वास्थ्य की सुविधा दिया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी कानून बदलने की बात करते हैं इनका खुटा हिल चुका है मोदी तिलमिला चुके है उनकी सरकारी इस बार नहीं बन रही है यह चुनाव जन-जंगल और जमीन बचाने का चुनाव हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप गुप्ता, बृजवासी तिवारी, रामचंद्र राजवाडे, आशा महेश साहू,वसीम खान, आशीष,हिमसागर यादव, सौरभ गुप्ता।





















