गुरुग्राम में सीवर की चल रही थी सफाई, अचानक मिली कपड़े में लिपटी ऐसी चीज मच गया हड़कंप

गुरूग्राम, 24 फरवरी । गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र के सेक्टर-38 में शुक्रवार शाम का समय था और यहां नियमित सीवर सफाई चल रही थी। इसी दौरान सफाईकर्मियों को एक कपड़े में मिली ऐसी चीज मिली जिससे हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सभी सफाईकर्मी उसे देखने के लिए जुट गए। जब कपड़ा खोला गया तो सभी हैरान रह गए। दरअसल कपड़े में लिपटा कुछ और नहीं बल्कि एक मानव भ्रुण था। सदर थाना क्षेत्र के सेक्टर 38 में सीवर की सफाई के दौरान कपड़े में लिपटा हुआ भ्रुण बरामद किया गया। सफाई सुपरवाइजर अशोक शर्मा की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने भु्रण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एमसीजी में सीवर सफाई के सुपरवाइजर अशोक शर्मा ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम सेक्टर-38 में सीवर की सफाई कर रही थी, इसी दौरान एक कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण दिखाई दिया।

RO No. 13467/11