
कोरबा। गेरांव मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के दौरान बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों की बाइक गड्ढे में जा गिरी। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों मौके पर बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है। बाइक सवार दो लोगों की हालत देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है की गाड़ी किस रफ्तार में रही होगी। सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में गिरने के कारण दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है जहां गेराव मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उठाकर अस्पताल के लिए रवाना करवाया। दोनों घायल कहां के रहने वाले हैं, इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है।