गैंगस्टरों के करीबियों पर कहर बनकर टूट रही पंजाब पुलिस, 264 ठिकानों पर की गई छापेमारी, कई दबोचे

चंडीगढ़, २६ सितम्बर । पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और देश विरोधी तत्वों के साथियों से संबंधित व्यक्तियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। कार्यकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य भर में एक ही समय चलाई गई। राज्य के समूह 28 पुलिस जिलों में चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग गैंगस्टरों के नजदीकी साथियों से संबधित 264 रिहायशी और अन्य अलग-अलग ठिकानों की अच्छी तरह से चैकिंग की गई। एडीजीपी कानून और व्यवस्था गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि सभी सीपी एसएसपी को हिदायत की गई थी कि वह इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए इंस्पेक्टर या सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीमें तैनात करें। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को इस कार्यवाही के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेने के लिए भी कहा गया था।500 पुलिस कर्मियों के सम्मिलन वाली पंजाब पुलिस की 150 से अधिक टीमों ने गैंगस्टरों से संबंधित 264 ठिकानों पर छापेमारी की और 229 व्यक्तियों की तलाशी भी ली। राज्य में गिरफ्तार किये गए अलग-अलग गिरोहों के सदस्यों से पूछताछ के बाद बनाई गई थी।इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों ने इन अपराधियों के घर और अलग-अलग स्थानों की बारीकी से चैकिंग की और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डेटा भी एकत्र किया, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा। पुलिस टीमों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। उल्लेखनीय है कि ऐसी छापेमारियां आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करते हुए समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने में और ज्यादा मददगार साबित होती हैं।

RO No. 13467/11