गैस सिलेंडर से रिसाव: मिठाई की दुकान के स्टोर रूम में लगी आग, दो की मौत 6 जख्मी

कोलकाता, 2५ दिसम्बर । पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के दुर्गापुर में सोमवार को एक लोकप्रिय मिठाई की दुकान के स्टोर रूम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य को गंभीर हालत में बचा लिया गया। ये मौतें रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुईं, जो उसी स्टोररूम में रखा हुआ था। सोमवार सुबह दो शव बरामद कर लिए गए जबकि छह अन्य को गंभीर परिस्थितियों में बचा लिया गया।दोनों मृत व्यक्तियों की पहचान बिधान मंडल (21) और अतनु रुइदास (22) के रूप में की गई है। सभी मृतक और घायल पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के बेलियाटोर के रहने वाले हैं। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा संभवत रविवार देर रात और सोमवार सुबह के बीच किसी समय हुआ। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, कर्मचारियों में से एक ने बेहोश होने से पहले, मिठाई की दुकान के मालिक को एक एसओएस कॉल भेजा था। मौके पर पहुंचे मालिक ने पाया कि स्टोर रूम का दरवाज़ा अंदर से बंद है और बार-बार दरवाज़ा पीटने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

RO No. 13467/11