
ठाणे (एएनआई)। महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी इलाके में एक धागे के गोदाम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने आगे कहा कि आग में किसी के हताहत होने या घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।आग का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और ठाणे नगर निगम द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया।अधिकारियों ने कहा, “ठाणे के भिवंडी इलाके में एक धागे के गोदाम में कल रात आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ों को काम पर लगाया गया और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया गया।उन्होंने बताया कि कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।अधिकारी ने कहा, आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है





















