
कुसमुंडा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आउटसोर्सिंग पर काम कर रही गोदावरी प्राइवेट लिमिटेड के एक वाहन में पिछली रात आग लग गई। आगजनी की चपेट में आने के साथ वहां का काफी हिस्सा समाप्त हो गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना को लेकर किसी भी स्तर से स्थानिय पुलिस को अवगत नहीं कराया गया है। कोरबा जिले में कोयला खदानों के अंतर्गत सुरक्षा पखवाड़ा संपन्न होने के बाद भी दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा माइंस में पिछली रात्रि 12:00 बजे के बाद आगजनी की घटना होने की खबर मिली है। जानकार सूत्रों ने बताया कि गोदावरी प्राइवेट लिमिटेड को आउटसोर्सिंग के अंतर्गत कई प्रकार के काम दिए गए हैं जिनमें काफी संख्या में भारी वाहन नियोजित है। जानकारी में बताया गया कि मध्य रात्रि को यहां गोदावरी कंपनी के एक वाहन में अचानक आग लग गई। इसके चलते वहां का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना प्राप्त होने के बाद आनंन फानन में अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया जिसे अपने संसाधनों से आग पर नियंत्रण किया। आगजनी के पीछे असली कारण क्या रहा, इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। सबसे बेहतर यह रहा की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, इससे ठेका कंपनी और प्रबंधन ने राहत महसूस की। नवंबर महीने में आगजनी की दुर्घटनाएं नजदीकी खनन क्षेत्र में हुई है जिन पर कई प्रकार के सवाल उठ खड़े हुए हैं।






























