
कोरबा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप नगर के दशहरा उत्सव मैदान कोरबा में प्रदेश गोरखाली समाज के समस्त महिलाओं ने एक साथ एकत्रित होकर, महिला दिवस को आनंद पूर्वक मनाया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शकुन गुरुंग, प्रांतीय सचिव श्रीमती ललिता सिंह एवं महिला कार्यकारिणी ने भारत माता के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर समाज की समस्त महिलाओं को संबोधित करते हुए सशक्त समाज के निर्माण और नारी शक्ति की महत्ता को दर्शाते हुए कहा कि समाज में महिलाएं आज विश्वव्यापी रूप से मेरुदण्ड की तरह कार्य कर रही है। अनेकों वर्षों से महिलाएं घर, दफ्तर, अस्पताल, देश की सुरक्षा आंतरिक हो या सीमा में हो, विज्ञान, कला, धर्म , शिक्षा सभी क्षेत्रों में कंधे से कंधा मिलाकर , विकास कार्य को आगे बढ़ा रही है। बालिकाओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस वर्ष 2025 में प्रांतीय अध्यक्ष एवं सचिव महिला श्रेणी से बनी है, इसका विशेष उत्साह कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ दिखा। वरिष्ठ माताओं को सम्मान थीम रखकर , माताओं को सम्मानित किया। समाज के सभी आयु वर्ग ने रंगारंग गीत प्रस्तुति, खेल , क्विज कार्यक्रम का आनंद लिया। प्रांतीय गोरखाली समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष शकुन गुरुंग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सचिव डी बी सुब्बा, सूरज रसैली , बजरंग बहादुर सोनी ने सहयोग दिया। संगठन सचिव माया थापा एवं मीना पूरी ने संचालन किया।