गोरी है कलाईयां के साथ कनिका कपूर की धमाकेदार वापसी

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर, जिन्होंने चिट्टियां कलाइयां’ और बेबी डॉल’ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं, एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। उनका नया गाना गोरी है कलाईयां’ फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी’ का प्रमुख ट्रैक है। खास बात यह है कि इस गाने में कनिका के साथ रैपर बादशाह की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। वहीं, म्यूजिक वीडियो में भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर नजर आएंगे, जो इस गाने को और भी ग्रैंड बना रहा है।
कनिका कपूर की आवाज़ हमेशा से बॉलीवुड के चार्टबस्टर्स में शामिल रही है। इस बार भी गोरी है कलाईयां’ अपनी एनर्जेटिक बीट्स और कनिका की जादुई आवाज़ के साथ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए कनिका और बादशाह की केमिस्ट्री फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने को तैयार है।
बॉलीवुड के अलावा, कनिका कपूर इंडिपेंडेंट म्यूजिक इंडस्ट्री में भी लगातार प्रयोग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मटक मटक’ और फैंटेसी’ जैसे गानों से अपनी अलग पहचान बनाई है, जहां उन्होंने भारतीय धुनों को अफ्रीकी बीट्स और मॉडर्न साउंड के साथ मिलाकर अनोखा फ्यूजन तैयार किया है।

RO No. 13467/11