गोल्डन और स्टार 11 ने मैच जीता

कोरबा। खेल के क्षेत्र में महिलाओं के प्रदर्शन को बढ़ावा देने को लेकर लगातार कोशिश हो रही है। कोरबा नगर में इस कड़ी में पाम मॉल के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 10 से अधिक टीम इसमें शामिल हो रही है। आज के मैच में स्टार 11 और गोल्ड 11 ने जीत दर्ज की। उन्होंने एंजेल 11 और एडवोकेट 11 को पराजित किया। टूर्नामेंट में उपभोक्ता आयोग की प्रमुख रंजन दत्त, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अनुशासन समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी, उपभोक्ता आयोग की सदस्य ममता दास और एसएस गोल्ड के संचालक राजू सोनी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आज के क्रिकेट मैच के संपन्न होने के बाद बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए राइजिंग स्टार, बीके वेलफेयर, गोल्डन 11, स्टार 11, सेजेस 11, सीजी वेलफेयर जैसी टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है । आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

RO No. 13467/11