
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले के शर्मा अस्पताल की संचालक तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ राकेश शर्मा की जन्मदिन के अवसर पर अभिभाजित कोरिया जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया डॉ राकेश शर्मा फैंस क्लब के सदस्यों के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी शुभचिंतक डॉक्टर राकेश शर्मा फैंस क्लब की टीम ने जगह-जगह ने मनाया। जन्मदिन इस अवसर इस अवसर पर जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए कंबल और गर्म वस्त्र वितरण कर आयोजन में अपनी महती का निभाने का भरपूर प्रयास किया गया। डॉ राकेश शर्मा के द्वारा समाज में सामाजिक कार्यों को लेकर बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं तो वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर इलाज करने के लिए मशहूर हैं इसी प्रकार इनके द्वारा अविभाजित कोरिया ही नहीं बल्कि कोरबा क्षेत्र मरवाही पेंड्रा सहित आसपास के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर निश्चित तौर पर समाज के लिए एक सराहनीय कार्य किए हैं।




















