
सूरजपुर। कलेक्टर रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम पंचायत बोझा में ’’स्वच्छता ही सेवा 2024’’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य संतोष भारती और प्रभारी आलोक लकड़ा के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र की समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। तत्पश्चात विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता पर आधारित लघु नाटिका ’’स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’’ प्रस्तुत किया गया। इसी कार्यक्रम अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कराया गया। बच्चों के द्वारा चित्रकला रंगोली ,खेल कुद में रस्साकसी, बोरा दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोझा के बच्चों के द्वारा स्वच्छता रैली के साथ नारेबाजी कर गांव में भ्रमण किया गया तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।














