
चांपा । समीपस्थ ग्राम पचोरी में आदर्श बाल समाज द्वारा 18 नवंबर से अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। कथा विश्राम 27 नवंबर व हवन सहस्त्रधारा 28 नवंबर के आयोजन संपन्न होगा। साथ ही 27 नवंबर को मानस गायन प्रतियोगिता का भी रखा गया है जिसमें तीन विधाओं भजन संगीत, फिल्मी संगीत एवं छत्तीसगढ़ी संगीत में सात प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5001 पांच हजार एक रुपए, द्वितीय पुरस्कार 4001 चार हजार एक रुपए, तृतीय पुरस्कार 3001 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 2001 दो हजार एक रुपए, पंचम पुरस्कार 1501 पंद्रह सौ एक रुपए, षष्ठम पुरस्कार1001 रुपए तथा सप्तम पुरस्कार 751 रुपए निर्धारित है । वहीं प्रत्येक प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट श्रोता, बेस्ट कथा वाचक, एवं बेस्ट हुंकरवा को भी पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रामवासियों के द्वारा मानस मंडलियों, श्रोताओं, और कथा वाचकों को सादर आमंत्रित किया गया है। अखंड नवधा रामायण में आचार्य पं. नानकचंद शर्मा मानस विषारद एवं भगवती पंडित भवरेली वाले हैं।























