ग्रा.पंचा. सलका में कन्या स्कूल का रासेयो विशेष 7 दिवसीय शिविर का आयोजन

कोरिया बैकुंठपुर। शा आ क उ मा वि बैकुंठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष सात दिवसीय शिविर 02 जनवरी 2025 को शा आ क उ मा वि बैकुंठपुर के प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता के मार्गदर्शन में रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शाहिस्ता अंजुम अली के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष सात दिवसीय शिविर डाइट कोरिया के प्रांगण में आयोजित किया हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सलका के उपसरपंच हीतेश प्रताप सिंह व विद्यालय के प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डाइट कोरिया एस एल सोनवानी के द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के छाया चित्र व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।7 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शाहिस्ता अंजुम अली के द्वारा प्रस्तुत की गई।अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि हितेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिविरार्थियों को हमारी ग्रामपंचायत द्वारा उनके उत्साह को बनाये रखने के लिए हर सम्भव सहयोग दिया जायेगा। विशिष्ट अतिथि श्री सोनवानी प्राचार्य डाइट कोरिया द्वारा शिविरार्थियों को उनके निर्धारित थींम के अंतर्गत कार्य करने की उदाहरण सहित समझाजस दी गई।प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन द्वारा शिविरार्थियों बच्चों को कार्यक्रम से सम्बंधित आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि ऐसे ही कार्यक्रमों के द्वारा ग्रामीण परिवेश में शासन की योजनाओं के प्रति ग्रामीण जनमानस में जागरूकता के लिए कारगर सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी सविता सिंह, व्याख्याता विपिन कुमार मिश्रा सहित ग्रामीण जन समुदाय उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता आर एल गौतम के द्वारा किया गया।

RO No. 13467/11