कोरबा। शिवपुर गांव में मगरमच्छ से सामना होने के साथ एक ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाई और मगरमच्छ को सही जगह खदेडऩे का काम किया। पीडि़त को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार जा रही है। पीडि़त व्यक्ति हरिराम टोप्पो है, जो मगरमच्छ से भिडऩे के कारण घायल हो गया। बताया गया कि यह घटना रात्रि को पाली थाना के ग्राम शिबपुर में हुई। नजदीक से एक मगरमच्छ यहां आने के साथ ग्रामीण के घर मे घुस आया था। भीतर सो रहे बच्चे को उसने निशाना बनाना चाहा। मगरमच्छ की हरकतों से रात में घर पर कोहराम मच गया और लोग जाग गए। आनन फानन में हरिराम टोप्पो ने परिवार को बचाने की मंशा के साथ सीधे मोर्चा संभाल लिया। मगरमच्छ के हमले के कारण उसे सीने और अन्य स्थान पर चोट आई। बताया गया कि अपने तरह की हैरान करने वाली घटना के बावजूद परिवार के लोग डरे नहीं और उन्होंने अपने तौर तरीके से आक्रमण करते हुए मगरमच्छ को भगाने के लिए मजबूर कर दिया। पीडि़त को कुछ देर के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाने की व्यवस्था की गई जहां पर उसका उपचार जारी है। जंगल के जलाशय से भटक कर गांव की तरफ पहुंचे मगरमच्छ के द्वारा ग्रामीण पर हमला करने की है, पहली घटना है जिसकी चर्चा आसपास में हो रही है। दूसरी और ऐसे मामलों को लेकर ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।