घोसी में मिली हार पर ये क्या बोल गए योगी के मंत्री, भाजपा नेता पर दिया बड़ा बयान

प्रयागराज। घोसी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद अब पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। अब प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि घोसी उपचुनाव प्रत्याशी के चेहरे पर लड़ा जाता है। वहां के 40 गांव में हमारे मतदाता थे। हमने 80 प्रतिशत से अधिक मतदान प्राप्त किया है, तीन अन्य गांव में भाजपा के एक नेता की गलत बयानबाजी का गलत असर हुआ है। हम भजापा आलाकमान से इसकी शिकायत करेंगे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन व सांसद ए. राजा द्वारा सनातन धर्म पर विवादित बयान की संजय निषाद ने निंदा की। उन्होंने कहा कि सात सौ वर्षों तक तलवार के दम पर सनातन धर्म को मिटाने के लिए आए थे मुगल मिट गए। अग्रेजों ने तीन सौ वर्ष तक तोप-बंदूक से सनातन को मिटाने का प्रयास किया, वह भी चले गए। यह प्रमाण है कि सनातन को मिटाने वाले खुद मिट जाते हैं।

RO No. 13467/11