
जांजगीर-चाम्पा। हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) में चन्द्रयान-3 की सफलता पूर्वक मिशन के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी धर्मपत्नी श्रीमति गंगा गट्टानी। विद्यालय संचालक अजय कुमार गट्टानी धर्मपत्नी श्रीमति सुनीता गट्टानी विद्यालय शिक्षा संचालक हर्षित गट्टानी प्राचार्य प्रवीण कुमार कुलदीप जी एवं समस्त शिक्षकगण तथा विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहें। कार्यक्रम में भारत कि सफलता पूर्वक मिशन चन्द्रयान-3 कि झांकी तथा उद्धबोधन का आयोजन हुआ। जिसमें माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं अनुप्रिया, कक्षा 7 वीं, अनुष्का गोस्वामी, कक्षा 8 वीं द्वारा ग्रहों, अंतरिक्ष मण्डलो, लैडर (विक्रम), रोवर (प्रज्ञान), के संबंध में छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष संबंधित जानकारी दी गई। उद्धबोधन की कड़ी में बताया गया चन्द्रयान-3 की सफलता के पीछे हमारे अंतरिक्ष विज्ञानियों का बहुत बड़ा सहयोग रहा हैं। जिसमें एस. सोमनाथ. अध्यक्ष इसरो, एस. उन्नीकृष्णन नायर, निदेशक, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, पी. वीर मुथुवेल, परियोजना निदेशक चन्द्रयान-3 एम. शंकरन, निदेशक, यू. आर. राव, सेटेलाईट सेन्टर इसरो, की कड़ी मेहनत और सफलता के साथ-साथ भारत के सपने को पूरा किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कथन यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूत पूर्व है यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नये विश्वास, नई चेतना का है। अंत में विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुमार कुलदीप ने कहा ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के मिशन चन्द्रयान-3 की बुधवार की शाम 6:बजकर 04 मिनट पर चन्द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिग हो गई। इसके साथ ही चन्द्रमा के दक्षिण धु्रव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।