
इंदौर। चक्रवाती तूफान मिधिली कमजोर होकर उत्तरी त्रिपुरा और आसपास के इलाकों में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। इस कारण से असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया हुआ है। ढ्ढरूष्ठ के मुताबिक, चक्रवात मिधिली का सबसे ज्यादा असर मिजोरम में देखने को मिला है, जहां 18 नवंबर से लगातार भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कल जानकारी दी थी कि चक्रवात मिधिली के कारण उत्तरी त्रिपुरा और आसपास के इलाकों में कम दबाव के क्षेत्र में विकसित हो गया है और इस कारण से त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो रही है। मिजोरम की राजधानी आइजोल में आने वाले दो दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।