
चर्चा कालरी। नगर पालिका शिवपुर चर्चा के जिम्मेदार अधिकारी व इंजीनियर की लापरवाही और मनमानी से पूरा चर्चा क्षेत्र डेंजर जोन में तब्दील हो गया है हजारों नागरिकों की दिनचर्या के दौरान कभी भी अप्रत्याशित दुर्घटना की संभावना को नकारा नहीं जा सकता पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्ग सहित वार्डों में कई जगह पर करंट प्रवाहित तार खुले तौर पर पड़े हुए हैं।
इन जगहों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्ग में लगभग डेढ़ किलोमीटर की लंबाई तक स्ट्रीट लाइट के साथ ही जगह जगह गार्डन लाइट के पिलर भी खड़े कर लाइट लगा दी गई है एक बिजली के खंभे से दूसरे बिजली के खंभे तक बिजली के तार को जमीन पर खुला छोड़ दिया गया है। कई स्ट्रीट लाइट के बिजली के पोल में जमीन से मात्र एक डेढ़ फुट की ऊंचाई पर बिजली के तार व स्विच खुले पड़े हैं कई जगहों पर करंट प्रवाहित बिजली के तार खुले हुए भी है मुख्य मार्ग पर बने छोटे-छोटे गार्डन के सामने खुले रूप से जमीन पर पड़े बिजली के तारों को सहज देखा जा सकता है पालिका के वार्डों में भी यही स्थिति है वार्ड के साथ ही मुख्य मार्ग में चलने वाले राहगीर, पार्क में आने वाले बच्चे, महिलाएं के साथ ही मुक पालतू गाय बकरी आदि कभी भी बिजली प्रभावित तारों की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। जबकि शासकीय नियमों के अनुसार एक बिजली के खंभे से दूसरे खंभे तक बिजली के तार सार्वजनिक रूप से खुला नहीं होने चाहिए उन्हें जमीन के अंदर सुरक्षित तरीके से कम से कम डेढ़ फीट की गहराई में दबाते हुए एक स्थल से दूसरे स्थल तक ले जाना चाहिए लापरवाही व मनमानी के क्रम में मुख्य मार्ग के बगल में लगे चेकर टाईल्स को उखाड़ कर तार रख दिया गया है और उसे ढका भी नहीं किया है नगर पालिका के अधिकारी ,इंजीनियर कर्मचारी गण प्रतिदिन इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं उन्हें खुले तौर पर पड़े बिजली के तार दिखाई भी देते हैं किंतु जानबूझकर नजर अंदाज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व सोचनीय है पालिका के द्वारा रेलवे ग्राउंड, महाजन स्टेडियम में भी स्ट्रीट लाइट लगाई गई है।
वहां भी कई जगहों पर बिजली के करंट प्रवाहित तार खुले हुए है पालिका प्रशासन द्वारा जानबूझकर ठेकेदार को फायदा पहुंचाने की मंशा से शासकीय दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है खुले में बिजली के तार क्यों छोड़े गए यह तो पालिका के इंजीनियर ही बता सकते हैं जनहित से संबंधित इस अत्यंत महत्वपूर्ण प्रकरण की जांच आवश्यक है। इसके साथ ही आमजन के स्वास्थ्य व जीवन को प्रभावित करना और भी सोचनीय है समस्या के निदान हेतु पालिका अध्यक्ष की त्वरित पहल अत्यंत आवश्यक है पालिका क्षेत्र में पड़े खुले बिजली के तारों के बारे में नगर पालिका शिवपुर चर्चा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहां की पालिका प्रशासन हर निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहा है इस गंभीर लापरवाही की शिकायत कलेक्टर कोरिया के साथ ही विभाग के उच्च अधिकारियों को की जाएगी यदि किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा जनहानि होती है तो उसके लिए पालिका प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
























