नईदिल्ली, २१ जनवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने के लिए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जक्सा) को बधाई दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रधानमंत्री किशिदा और जक्सा के सभी लोगों को बधाई। आशा करता हूं इसरो और जक्सा अंतरिक्ष खोजों में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि जापान का चंद्रयान स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (स्लिम) चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड किया था। ऐसा करने वाला वह रूस, अमेरिका, चीन और भारत के बाद पांचवा सफल देश बना गया है। मून स्नाइपर के नाम से जाने जाना वाले इस यान का मकसद चांद के शिओली क्रेटर की जांच करना है। ये चांद के सी ऑफ नेक्टर हिस्से में है। इस हिस्से में स्नाइपर ये जांच करेगा की चांद कैसे बना था। जक्सा ने एजेंसी ने बीते साल 7 सितंबर को अपने यान को चांद के लिए रवाना किया था। जो 4 महीने से ज्यादा की यात्रा के बाद पहुंचा।