जांजगीर-चांपा। क्षेत्रवाद को लेकर हमले में निखिल सिंह की मौत हो गई। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। नगरदा थाना क्षेत्र के गुढ़वा स्थित वाटर फाल पिकनिक स्पाट में डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा के कुछ विद्यार्थी और उनके दोस्त मिलाकर 17 लोग रविवार को पिकनिक मनाने आए थे। सभी दोस्त सुबह पहाड़ के ऊपर चढ़े और पिकनिक मनाया। इसके बाद शाम को करीब सभी वापस जाने के लिए पहाड़ से नीचे उतरे। नीचे उतरने केबाद दीपका निवासी निखिल सिंह और शुभम दास के बीच बिहारी और छत्तीसगढिय़ा को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढऩे पर इतना बढ़ गया कि शुभम ने अपने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से निखिल के पेट में ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। वारदात के बाद शुभम दास मौके से फरार हो गया।