
नईदिल्ली, 30 जून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद कर रहे हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का ‘मन की बात’ का यह पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव भी बुलवाए गए थे।
2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले। पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए लोगों से मां के साथ या उनकी याद में पेड़ लगाने की अपील की। पीएम ने कहा कि इस अभियान के तहत हर कोई पेड़ लगा रहा है। इस अभियान ने मां के प्रति सम्मान जताने का अवसर दिया है। पीएम ने कहा कि इस अभियान से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही, इससे धरती की भी रक्षा होगी। पिछले 1 दशक में वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है। अमृत महोत्सव के दौरान देशभर में सात हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है। पीएम ने केरल के कार्थुंबी छातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन छातों को केरल के अट्टापड़ी में तैयार किए जाते हैं। इन छातों को आदिवासी महिलाएं तैयार करती है। आज देशभर में इन छातों की डिमांड बढ़ रही है। आदिवासी महिलाओं ने एंटरप्रेन्योरशिप की मिसाल पेश की है। लोकल के लिए वोकल होने का इससे बेहतर उदाहरण और क्या होगा। अगले माह पेरिस ओलंपिक शुरू होंगे। सभी खिलाडिय़ों ने 900 इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इस बार कुश्ती और घुड़सवारी में हमारे दल के खिलाड़ी उस कैटेगरी में शामिल होंगे, जिसमें वे पहले कभी शामिल नहीं हुए। कुछ माह में वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स में हमारा बेस्ट परफॉर्मेंस रही। अब पूरा देश उम्मीद कर रहा है कि हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कुवैत सरकार ने अपने नेशनल रेडियो पर एक विशेष कार्यक्रम हिंदी में शुरू किया है। हर रविवार को आधे घंटे लिए कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है। इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। कुवैत के स्थानीय लोग भी इसमें खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। तुर्केमिस्तान में इस साल वहां के राष्ट्रीय कवि की 300वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तुर्केमिस्तान दुनिया की प्रसिद्ध 24 कवियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया, जिसमें गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा भी शामिल है। यह गुरुदेव और भारत का सम्मान है।
जून में दो कैरेबियाई देश ने अपने इंडियन हेरिटेज को जोश और सम्मान के साथ सेलिब्रेट किया। इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को भरपूर उत्साह और उमंग के साथ मनाया है 7 मैं भी जम्मू- कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुआ था 7 कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया 7 जैसे-जैसे योग दिवस का आयोजन आगे बढ़ रहा है, नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं 7 दुनिया भर में योग दिवस ने कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।