चार वर्ष के बच्चे को गहरे जख्म दिए कुत्ते ने

कोरबा। सड़क पर आवारा घुम रहे कुत्तों के झुंड ने खेल रही बच्चे को घेरा लिया। कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। घटना में बच्ची को कई जगह चोटें आई है। स्थानीय लोगों के प्रयास से कुत्तों को भगाया गया। बच्ची कों अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि चार वर्षीय बच्चा अयांश यादव अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच कुत्तों ने अकेला पाकर बच्चे के उपर टूट पड़े। कुत्तों ने बच्चे को नोंच-नोंच कर घायल कर दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर के आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन भी घर के बाहर निकले। कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्तों से दूर किया गया। घटना में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। शरीर के कई जगह जख्म के निशान हैं। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। अवारा कुत्तों से क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। जबकि कई बार इस तरह की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने बताया कि बच्चे हमला करने वाले कुत्तों की संख्या लगभग आधा दर्जन से अधिक थे। इसके पहले भी कुत्तों ने गली-मोहल्ले से आना-जाना करने वालों पर हमला किया। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। आवारा पशुओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

RO No. 13467/11