कोरबा। जिले में अवैध कारनामों को पुलिस रोक दिया है। कई महीने से इस व्यवस्था पर काम जारी है। चिकनीपाली गांव में लोगों ने अवैध रूप से कबाड़ इक_ा कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि संबंधित व्यक्ति पिकअप से कबाड़ खरीदी कर रहा है। लोगों को माजरा गलत नजर आया। उन्होंने उससे पूछताछ की। इस दौरान सामान्य जानकारी स्पष्ट हुई। पता चला कि घर से निकले कबाड़ को लेने के लिए वह आया था और सक्ती लेकर जाएगा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी उरगा थाना को दी। जिसके बाद प्रकरण वहां भेज दिया गया। वस्तुस्थिति की जांच करने के साथ इस तरफ कार्रवाई की संभावना है।