चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठेगा मुख्यालय में

कोरबा। एसईसीएल गेवरा व कोरबा के चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी को लेकर एचएमएस काफी गंभीर है। इस मामले को आईआर बैठक में उठाते रहे हैं। मुख्यालय में आज एचएमएस की आईआर वार्ता है, जिसमें यह मुद्दा जोरशोर से उठाया जाएगा। एचएमएस के रेशमलाल यादव, गिरजा साहू, ए विश्वास व सुरेन्द्र मिश्रा का मानना है कि कोरबा क्षेत्र में कई बड़े खदान है। मेन पॉवर भी अधिक होने के कारण चिकित्सकों की कमी नहीं होनी चाहिए। कोरबा बांकीमोंगरा व गेवरा के चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक होनी चाहिए। यहां कई डिस्पेंशरी भी है। इस डिस्पेंशरी में भी प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सक होनी चाहिए। इसके अलावा और कई मुद्दों को रखा जाएगा। खास कर सिविल क्षेत्र के काम काफी लंबित रहते हैं। आवेदन दिए जाने के बाद भी कोयला कामगार अपने कामों के लिए भटकते हैं।

RO No. 13467/10