
कोरबा। गेवरा स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। सभी कमरों में नए टाइल्स लगाए जा रहे हैं। मशीनों का भी अवलोकन करते हुए नए मशीन लाए जाने के बाद कही जा रही है। चिकित्सक के साथ एसईकेएमसी के गोपाल यादव व डी.के.मिश्रा ने चिकित्सालय के सभी कमरों का अवलोकन किया। यहां के सभी पुराने हो चुके सामानों को बदलकर नया लाया जाएगा। गद्दे भी बदले जाएंगे। कूलर व पंखों का भी अवलोकन किया गया। ज्ञातव्य है कि चिकित्सालय में नए मशीन लगाए जाने की मांग बैठक में उठाते रहे हैं। इसके अलावा दवाईयों की कमी का मामला भी कई बार उठाया गया है। चिकित्सालय को कायाकल्प करने की तैयारी की जा रही है।






























